नगला बीच। शनिवार को भारतीय किसान यूनियन भानु के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने नारखी जेई को हटाने और क्षेत्रीय लोगो की मांगों को लेकर रजावली फीडर का घेराव कर तालेबंदी कर दी।
रजावली फीडर से कई लाइनों के माध्यम से ग्रामीण बिजली आपूर्ति होती है। बिजली की अव्यवस्थित आपूर्ति, गिरे हुए पोलो को हटा कर पुनः लगाने व नारखी जेई को हटाने की मांग को लेकर शनिवार को भारतीय किसान यूनियन भानु के कार्यकर्ताओं ने दोपहर लगभग एक बजे रजावली फीडर पहुंच कर फीडर पर तालाबंदी करने के साथ धरना दिया। जेई रजावली राजकमल ने कहा कि फीडर पर जिस समय तालाबंदी की गई उस समय सिर्फ एसएसओ सुबोध प्रताप सिंह मौजूद थे। सुबोध प्रताप ने फीडर की तालाबंदी की सूचना दी थी। सूचना मिलने पर फीडर पर गए। उन्होंने किसानों को समझाने का प्रयास कियाए लेकिन किसान तैयार नहीं हुई। फीडर पर तालाबंदीकी जानकारी होने पर एसडीओ मोहम्मदाबाद देवेंद्र कुमार शाम को चार बजे करीब रजावली फीडर पर पहुंचे। उन्होंने किसान नेताओं से वार्ता करके समस्या को हल कराने का आश्वासन दिया। तभी धरना समाप्त हुआ।