फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पृथ्वीपुर में जंगली जानवर ने किया बकरी पर हमला

Sun, 22 Sep 2024 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
खैरगढ़ (फिरोजाबाद)। खैरगढ़ क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर में शनिवार की शाम को जंगली जानवर ने बकरी पर हमला कर दिया। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने उसे खदेड़ दिया। इस घटना की जानकारी तत्काल थाना प्रभारी खैरगढ़ को दी। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को अलर्ट रहने की हिदायत दी। रविवार को वन विभाग की टीम को भेजने का भरोसा दिया। ग्रामीणों ने रात में अपनी बकरियों के घर के अंदर बांधने को मजबूर हो गए। घटनाक्रम शनिवार की शाम का है। खैरगढ़ क्षेत्र के ग्राम पृथ्वीपुर निवासी ग्रामीण विशन दयाल अन्य ग्रामीणों के साथ पशुओं को खेतों पर चुगा रहे थे। इसी दौरान बकरियों के झुंड पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने देखा तो वह लाठी एवं डंडा लेकर उसे भगाने के लिए दौड़ पड़े। ग्रामीण राजकुमार ने बताया कि जंगली जानवर के आने की सूचना तत्काल 112 पर दी। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस भी गांव में पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस की टीम काफी देर तक ग्रामीणों के बीच रही। उन्होंने वन विभाग की टीम को भेजकर उसे पकड़वाए जाने का आश्वासन दिया। राजकुमार ने बताया कि इस घटनाक्रम के बाद गांव में बकरियों को घरों के अंदर बांध दिया है। वन विभाग की टीम के आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। थाना प्रभारी खैरगढ़ अनिल कुमार ने बताया कि जंगली जानवर के आने की जानकारी नहीं है। इस तरह का कोई मामला है तो जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें