फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में उमड़ी भीड़, लगा रहा जाम, टूट गए कोरोना सावधानी के सभी मानक

विज्ञापन
शहर के प्रमुख सदर बाजार में दिन भर रही जाम जैसी स्थिति - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। त्योहार के सीजन में दो दिन के लॉकडाउन के बाद सोमवार को बाजार खुले तो भीड़ उमड़ पड़ी। शहर का कोई रास्ता और बाजार ऐसा नहीं था, जहां जाम के हालात न बने हों। दो दिन ट्रांसपोर्ट भी बंद रहे थे। ट्रांसपोर्ट कंपनियों पर डंप माल वाहनों से दुकानों और गोदामों पर भेजने के दौरान जाम के हालात बन गए। बाजार खुलते ही सोशल डिस्टेंस और मास्क पहनने के सभी नियम टूट गए। रक्षाबंधन और ईद का त्योहार नजदीक है। घर-घर तैयारियां की जा रही हैं। रविवार और शनिवार को लॉकडाउन के कारण बाजार बंद रहे। ट्रांसपोर्ट कंपनियां भी बंद रहीं।
विज्ञापन

लोग बाजार खुलने का इंतजार कर रहे थे। सोमवार सुबह से ही लोग खरीदारी के लिए निकल गए। सदर बाजार के साथ-साथ शहर के प्रमुख परचून बाजार बजरिया में सुबह से भीड़ लग गई। गंज चौराहे से लेकर घंटाघर तक और घंटाघर से नाले की पुलिया तक जाम लगा रहा। इधर, जलेसर रोड बर्फखाना चौराहे से लेकर बड़ा डाकखाना चौराहे तक भी लोग जाम से जूझते रहे। गांधी नगर चौराहा, सर्विस रोड पर वाहन जाम में फंस गए। ट्रांसपोर्ट कंपनियों पर दो दिन का माल डंप था। इससे दुकानों और गोदाम तक पहुंचाने के लिए छोटे वाहन, स्कूटर रेहड़ी काफी संख्या में निकलीं। कोतवाली दक्षिण के सामने, बजरिया स्थित गल्ला मंडी में लोडिंग वाहन खड़े होने के कारण दिनभर जाम लगा रहा।
भीड़ इतनी अधिक थी कि कोविड-19 को लेकर बनाए गए सामाजिक दूरी और मास्क पहनने के नियम भी टूट गए। भीषण गर्मी के कारण लोग मास्क लगाने से भी बचते दिखे। सदर बाजार में दुकानों के आगे राखी के फड़ लगा लिए गए हैं। इससे भी जाम के हालात बने। खास बात यह है कि दोनों साइड में पांच से छह फीट तक फुटपाथ से भी आगे फड़ बढ़ा लिए। इससे रास्ता संकरा हो गया। जाम के हालात और भीड़ को देखते हुए यातायात नियंत्रण के लिए बाजार में कोई व्यवस्था नहीं दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें