फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ाई सख्ती, दूधियों पर रोक

विज्ञापन
जिले की सीमा वाले बैरियरों पर तैनात पुलिस कर्मी - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। हॉटस्पॉट क्षेत्रों में सख्ती बढ़ा दी गई है। प्रशासन द्वारा घोषित अभी तक पांच ही हॉटस्पॉट इलाके हैं लेकिन इंदिरा नगर, नेहरू नगर और टीला क्षेत्र में संक्रमितों के मिलने के बाद अब क्षेत्रों को भी हॉटस्पॉट के दायरे में ले लिया है। प्रशासन ने इन क्षेत्रों में भी सख्ती बढ़ा दी है। खास बात यह है कि हॉटस्पॉट क्षेत्रों में अब निर्धारित लोग ही दूध ही आपूर्ति कर सकेंगे। फल और सब्जी वितरण के लिए पहले ही व्यवस्था की जा चुकी है। प्रशासन कोरोना की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों के लिए अलग से भी प्लान तैयार करने में जुट गया है।
विज्ञापन

नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह ने कहा कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए हॉटस्पॉट एरिया के साथ उसके आसपास के क्षेत्रों के लिए अलग से प्लान तैयार किया गया है। कोशिश है कि कोरोना संक्रमण दूसरे क्षेत्रों में नहीं फैल सके। ऐसे में हॉटस्पॉट एरिया में और सख्ती बरती जा रही है। कोशिश है कि संक्रमित क्षेत्रों में दूसरे क्षेत्र के लोग नहीं जाने चाहिए।
फिरोजाबाद। मंडलायुक्त अनिल कुमार द्वितीय, आईजी जोन ए. सतीश गणेश ने डीएम चंद्रविजय सिंह एवं एसएसपी सचिंद्र पटेल के साथ विकास भवन सभागार में बैठक की। बैठक में सीडीओ नेहा जैन ने जिला प्रशासन की ओर से अभी तक की गई तैयारी का प्रजेंटेंशन दिया। इस दौरान एडीएम आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, एसपी देहात राजेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह, डीडीओ अरविंद चंद्र जैन के साथ अन्य अधिकारी मौजूद थे। मंडलायुक्त अनिल कुमार द्वितीय ने कहा कि मुख्यालय पर आयोजित बैठक में क्वारंटीन लोगों की सैंपलिंग, दुरुस्त होम डिलीवरी और लॉकडाउन का प्रभावी ढंग से पालन करने पर ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद। हॉटस्पॉट इलाकों में बाहर से आने वाले दूधियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। हॉटस्पॉट इलाकों के 20 लोगों को दूध की आपूर्ति करने के लिए प्रशासन ने चयनित कर लिया है। अब हॉटस्पॉट एरिया की सीमा के अंदर कोई दूधिया प्रवेश नहीं करेगा। अब आपूर्ति के लिए स्थानीय लोगों को पास जारी किए जाएंगे। हॉटस्पॉट सीमा के बाहर से माधव डेयरी, संजय डेयरी और नेमीचंद्र कुशवाह डेयरी हॉटस्पॉट इलाके के डीलरों को बाहर से आपूर्ति देंगे। इसके बाद डीलर डोर-टू-डोर सप्लाई करेंगे। इसके अलावा दूध के पैकेट की सप्लाई भी दी जाएगी। जिला अभिहित अधिकारी डा. सुधीर कुमार ने कहा कि हॉटस्पॉट इलाकों में दूध की सप्लाई स्थानीय डीलरों से डोर-टू-डोर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें