फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन की समय अवधि बढ़ने के साथ बढ़ गई सख्ती

विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान मीरा चौराहा स्थित पुलिस द्वारा कराई गई बैरिकेडिंग और तैनात पुलिसफोर्स - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लॉकडाउन की समयावधि बढ़ने के साथ ही पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया। कई स्थानों पर पुलिस के जवानों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। मंगलवार को गली-मोहल्लों में भी पुलिस की गाड़ियां गश्त करती रहीं। बस स्टैंड के सामने भी पुलिस बल तैनात दिखाई दिया। देश के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन 2.0 की घोषणा कर दी। इसके बाद जिले में पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया। मंगलवार को सड़क पर दिखाई देने वाले हर व्यक्ति से पूछताछ की गई। बैरियर एंट्री के बाद ही शहर के अंदर और बाहर जाने की अनुमति दी गई। आर्यनगर में तैनात पुलिस के जवान गलियों में गश्त करते नजर आए।
विज्ञापन

वहीं जलेसर रोड स्थित गांधी नगर चौराहा पर भी फोर्स बढ़ा दी गई। वहीं क्लब चौराहा, करबला की पुलिया सहित अन्य स्थानों पर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद नजर आई। थानाध्यक्षों के साथ क्यूआरटी और चेतक मोबाइल की गाड़ियां भी गली मोहल्लों में भ्रमण करती दिखीं। गलियों के बाहर बैठे लोगों को पुलिस ने खदेड़ कर घरों के अंदर रहने की ही चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें