फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: तहसीलदार, नायब तहसीलदार न्यायालय में कामकाज बंद होने से वादकारी परेशान

Mon, 24 Mar 2025 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रेवेन्यू बार एसोसिएशन ने सदर तहसील में तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार का न्यायालय बंद होने पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि वादकारी काफी परेशान है। जिलाधिकारी से ऐसे तहसीलदार को हटाए जाने की मांग की है। ताकि वादकारियों के मामलों का निस्तारण हो सके। अधिवक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2024-25 का अंतिम समय चल रहा है। लेकिन इसके बाद भी सदर तहसील में तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के न्यायालय में कोई काम नहीं हो रहा है। इसके कारण वादकारियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसकी शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एसडीएम सदर से भी की। लेकिन कोई निराकरण नहीं हो सका। न्यायालय बंद होने की पुष्टि कम्प्यूटर व पत्रवली से की जा सकती है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार मुख्यमंत्री की जीरो टालरेंस नीति की छवि खराब कर रहे है। आरोप लगाया कि तहसीलदार की अन्य तहसीलों में तैनाती के दौरान रवैया विवादित रहा है। जिलाधिकारी से मांग की है कि उक्त तहसीलदार को स्थानांतरित किए जाने की मांग की है। मांग करने वालों में अतिवीर सिंह, मुनेशपाल सिंह एडवोकेट, दिलीप यादव एडवोकेट, नाजिम अली खां, सोपाल सिंह, मुकेश कुमार राजपूत, संजेश कुमार, विमलेश कुमार वर्मा, देवेंद्र प्रकाश यादव, अबरार हुसैन, यशपाल सिंह बघेल, रोहित भारद्वाज, सुरेशचंद्र गुप्ता सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें