टूंडला में गरीब परिवार को रान देते लायंस क्लब के पदाधिकारीसंगठन
- फोटो : टूंडला में गरीब परिवार को रान देते लायंस क्लब के पदाधिकारी संगठन
टूंडला। नगर के विमल बैंक्वेट हॉल में लायंस क्लब की जनरल बैठक हुई। बैठक में क्लब के पदाधिकारियों ने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए गरीब परिवार को राशन देते हुए मानवता की सेवा में एक और कदम बढ़ाया।
क्लब टूंडला के अध्यक्ष नीरज जैन ने कहा कि सेवा कार्य ही लायंस क्लब का दूसरा नाम है। पिछले 50 वर्षों से क्लब निरंतर सेवा कार्यों में जुटा है ताकि क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों को समय-समय पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके। इस अभियान के तहत क्लब द्वारा नगला कलुआ के गरीब परिवार जितेंद्र सिंह को दो माह का संपूर्ण राशन प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन एमओसी अल्पना शर्मा ने किया।
इस दौरान क्लब के सदस्यों ने एकजुट होकर समाज के वंचित वर्गों की मदद करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में सचिव अंकित जैन, कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता, डॉ. संजीव जैन, पुष्पेंद्र उपाध्याय, संदीप श्रीवास्तव, आलोक उपाध्याय, सिद्धांत सागर जैन, अग्रज जैन, रोहित कटियार, अशोक गुप्ता, संजीव गौतम, प्रदीप शर्मा, वीर सुरेंद्र यादव, एपी सिंह मौजूद रहे।