फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नई आबादी क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था सुधरेगी

Mon, 09 Oct 2023 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नई आबादी क्षेत्र के नौ वार्ड में प्रकाश व्यवस्था में सुधार के लिए निगम प्रशासन जरूरी कवायद में जुटा है। इन सभी वार्ड से जुड़े करीब 30 मोहल्लों में खराब व बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराई जा रही है। इसके अलावा करीब 1700 नई स्ट्रीट लाइटें क्रय किए जाने का प्रस्ताव भी है।
विज्ञापन

नगर निगम एरिया के नगला पचिया, टापा खुर्द, ढोलपुरा, टापा पैंठ, ककरऊ, हिमांयुपुर एवं रहना आदि नई आबादी व वार्ड से जुड़े करीब 30 मोहल्लों में प्रकाश व्यवस्था को दिवाली से पहले ठीक किया जाएगा। नगर आयुक्त के निर्देश पर स्ट्रीट लाइट विहीन आंतरिक गलियों एवं प्रमुख चौराहों को चिह्नित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जिन जगहों पर स्ट्रीट लाइटें खराब हालत में हैं। उनकी मरम्मत कराई जा रही है। नगर आयुक्त घनश्याम मीणा के अनुसार शहरी क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए करीब 1700 नई लाइटें भी क्रय की जाएंगी। इसके लिए जुलाई माह में हुई बोर्ड की बैठक के दौरान स्ट्रीट लाइट क्रय को मंजूरी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें