फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जनपद न्यायालय में लगी लिफ्ट, बुजुर्ग व असहायों को राहत

Mon, 02 Dec 2024 12:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जनपद न्यायालय में जिला जज हरवीर सिंह के अथक प्रयास से दो लिफ्ट तैयार करा दी गईं हैं। जो कि न्यायालय भवन के दोनों गेटों के पास हैं। इन लिफ्टों का काम पूरा हो गया है। इन लिफ्टों की गुणवत्ता परखने के बाद यह सेवाएं शुरु कर दी जाएगी।
विज्ञापन

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश द्वारा लिफ्ट का उदघाटन किए जाने की संभावना है। इन लिफ्टों के संचालन के लिए दो लिफ्ट ऑपरेटर रखे जाने के लिए जिला जज हरवीर सिंह द्वारा उच्च न्यायालय को लिखा जा चुका है। इन दोनों लिफ्ट के चालू हो जाने से सबसे ज्यादा लाभ बुजुर्ग अधिवक्ताओं और चलने फिरने से मजबूर अधिवक्ताओें एवं वादकारियों को होगा। जनपद न्यायाधीश हरवीर सिंह लिफ्ट तैयार होने पर जायजा ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें