फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सच सामने आते ही झूठ की खुलती है पोल : एसपी सिटी

Sat, 13 Jan 2024 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एडीजी जोन की प्रेरणा से शुरू हुआ ऑपरेशन जागृति पूरे आगरा जोन में अच्छे परिणाम दे रहा है। महिलाएं जागरूक होकर सही फैसले लेने लगी हैं। शुक्रवार को टूंडला के गांव बाघई में ऑपरेशन जागृति के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एसपी सिटी नेे महिलाओं और छात्राओं को जानकारी दी।गांव बाघई में आयोजित कार्यक्रम में एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्र ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं को मोहरा बनाकर लोग झूठे मुकदमे दर्ज करा देते हैं। जबकि मामले पारिवारिक विवाद, भूमि विवाद, नाली विवाद के होते हैं। ऐसे में परिवारों में दुश्मनी बढ़ती है। साधारण अपराध को महिला तथा बालिका संबंधी अपराध में परिवर्तित करने से मामले अत्यंत गंभीर हो जाते हैं। लोग ऐसा नहीं करें। यदि वास्तव में किसी महिला या बेटी के साथ कुछ गलत हुआ है तो पुलिस उसके लिए तैयार है। परंतु छोटे मामले के लिए अपने घर की लक्ष्मी को थाने में नहीं भेजें।
विज्ञापन

सीओ अनिवेश सिंह ने कहा कि महिलाएं और छात्राएं कभी किसी के बहकावे में आकर झूठे मुकदमें दर्ज न कराएं। अपने विवेक का प्रयोग सही समय पर सही फैसला लें। जिससे पुलिस को कार्रवाई करने में आसानी हो सके। महिला एसआई अलवीना पठान ने छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बारे में जानकारी देते ही सशक्तीकरण के गुण बताए। कभी भी किसी से डरने की जरूरत नहीं है। शासन द्वारा चलाई जा रही महिला हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें