फिरोजाबाद। शासन ने एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) योजना अंतिम तिथि फिर से बढ़ा दी है। ताकि जो उपभोक्ता योजना से वंचित रह गए उन्हें फायदा पहुंचाया जा सके। बावजूद इसे कुछ उपभोक्ता ऐसे हैं जो कि विद्युत निगम का बकाया जमा करने को तैयार नहीं हैं। ऐसे बकाएदारों पर निगम ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी के तहत जेई कयामुद्दीन के नेतृत्व में गांव चनौरा में 38 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। जेई ने बताया कि जब तक उपभोक्ता बिल जमा नहीं करेंगे उनका कनेक्शन नहीं जोड़ा जाएगा। संवाद