फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आओ हम सब मतदान करें, मजबूत लोकतंत्र का निर्माण करें

Mon, 25 Jan 2016 08:00 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हम अपने आगामी भविष्य का निर्माण तभी कर सकते हैं जब हम शत-प्रतिशत मतदान करें। यह बात टूंडला तहसील में आयोजित मतदाता दिवस के दौरान उपजिलाधिकारी डा. पंकज  वर्मा ने कही। कंपनी बाग मैदान से मतदाता जागरूकता रैली निकाली और तहसील में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।  
विज्ञापन

एसडीएम ने कर्मचारी, मतदाताओं को शपथ दिलाई। इससे पूर्व रेलवे कंपनी बाग से मतदाता जागरूक रैली निकाली गई जो दीपा का चौराहा, मुख्य बाजार, एटारोड होते हुए तहसील पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में नगर के करीब एक दर्जन से अधिक स्कूल, कालेजों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। तहसीलदार  रामअवतार, लेखपाल संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, एबीएसए रिजवान अहमद तहसील का स्टाफ आदि थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें