फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने ली करवट, बारिश के साथ ओलावृष्टि

Mon, 07 Mar 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मौसम की मार खैरगढ़ के साथ शिकोहाबाद तहसील क्षेत्र के किसानों पर पड़ी। बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हुआ। आलू की फसल में छेद हो गए और गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई।
विज्ञापन

बदला मौसम किसानों के लिए भारी साबित होने लगा है। सोमवार को आसमान में छाई काली घटाएं तो कहीं रिमझिम बारिश हुर्ठ। कहीं बारिश के साथ ओले गिरे। खैरगढ़ में शाम पांच बजे ओले पड़े तो किसानों के माथे पर बल पड़ गए। ओलों से आलू की ढेरों में छेद हो गए। गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई। रामचंद्र, भद्रपाल व राधेश्याम की काफी फसल बर्बाद हुई। खैय्यातान के किसानों को काफी हानि हुई है। सुषमा नामक बालिका ओलों के कारण घायल हो गई। नगला हिम्मत, बिल्टीगढ़, बैरनी सनौरा, निकाऊ व बिजौली के किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं। जसराना में तेज हवा के साथ बारिश हुई। इसके कारण गेहूं की फसल खेतों में बिछने से काफी नुकसान हुआ। वहीं फरिहा क्षेत्र में हल्की बारिश के साथ काली घटाएं छाई रहीं। एका क्षेत्र में तेज हवा के साथ घटाएं घिरी रहीं। सिरसागंज में बारिश के कारण काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। शहर में तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें