आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से 23 अगस्त से प्रस्तावित विधि (एलएलबी व बीएएलएलबी) की परीक्षाएं टाल दी हैं। अब ये परीक्षाएं एक सितंबर 2023 से कराई जाएंगी। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि प्राचार्यों के अनुरोध और कुलपति प्रो. आशु रानी के आदेश पर परीक्षाएं टाली गई हैं। संशोधित कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से जारी किया जाएगा। संबंधित कॉलेजों को भी बता दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार जिन कॉलेजों में विधि की परीक्षाएं होनी थीं, वह 23 से परीक्षा कराने के लिए तैयार नहीं हो रहे थे। अभी कॉलेजों में बीएड की परीक्षाएं चल रही हैं। - ब्यूरो