फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: डेंगू के डंक का शिकार हुए चार और मरीज, एलाइजा जांच में मिले पॉजिटिव

Sat, 19 Aug 2023 09:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में चार और मरीज डेंगू के डंक का शिकार हुए हैं। एलाइजा जांच में यह लोग पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम गावों में दवा का छिड़काव करा रही है। लोगों को पानी न जमा होने देने के लिए जागरूक कर रही है।
विज्ञापन
Firozabad News : डेंगू। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में डेंगू का डंक एक माह बाद भी कमजोर नहीं हुआ है। बल्कि, शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में अपना शिकार बना रहा है। डेंगू से पीड़ित चार और नए मरीज मिले हैं। एक मरीज तो शहर के मेडिकल कॉलेज से सटे मोहल्ला जैन नगर में मिला है। मरीजों की रिपोर्ट आने के बाद राहत महसूस कर रही स्वास्थ्य विभाग की टीमें फिर अलर्ट मोड पर आ गईं। 

विज्ञापन


शहर और देहात क्षेत्रों में कैंप लगाकर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं भी वितरित की गईं। लोकी गढ़ी में सामान्य स्थिति होने के बाद स्वास्थ्य विभाग राहत महसूस करने लगा था। मगर, अब चार और मरीजों की रिपोर्ट अलग-अलग इलाकों में पॉजिटिव आ गई हैं।

यह भी पढ़ेंः-  Mathura: बस की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत, मासूम बेटी की हालत नाजुक; खाटूश्याम जी के दर्शन को जा रहे थे
विज्ञापन


जैन नगर निवासी 13 वर्षीय अमन अग्रवाल, शेखपुरा निवासी 65 वर्षीय अंगूरी देवी, जसराना के गांव कुतकपुर की 36 वर्षीय किरन देवी और शिकोहाबाद के नगला उमर की 18 वर्षीय प्रियंका डेंगू पॉजिटिव आई है। डेंगू प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप लगाया। इन इलाकों में घर-घर जाकर मरीजों को देखा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः-  हैवान पिता: एक साल की मासूम बेटी के साथ क्रूरता, पीटकर दोनों हाथ तोड़े...चीखी बेटी तो हालत देख बिलख पड़ी मां

सीएमओ डॉ. रामबदन राम ने बताया कि डेंगू के चार केस गए हैं। हमारी टीमें लगातार क्षेत्रों में भ्रमण कर रही हैं। जहां बुखार के मरीज मिल रहे हैं, वहां दवाएं वितरित की जा रही हैं। हर रोज 10 से 15 स्थानों पर कैंप लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें