सोमवार को वितरित होंगे लैपटॉप, टोकन बांटे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराे फीराेजाबाद
अखिलेश सरकार की महत्वाकांक्षी निशुल्क लैपटॉप योजना का वितरण सोमवार को पुलिस लाइन में किया जाएगा। शनिवार को डीआईओएस दफ्तर में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। प्रधानाध्यापकों को उनके स्कूल के टोकन और सीट नंबर दिए गए।
वर्ष 2015-16 में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने वाले सभी बोर्ड के मेधावियों को लैपटॉप वितरित किया जाएगा। 1746 विद्यार्थियों को लैपटॉप बांटने का लक्ष्य प्राप्त हुआ था लेकिन 19 दिसंबर को सिर्फ 1307 मेधावियों को लैपटॉप बांटे जाएंगे। बाकि 439 को बाद में दिया जाएगा। शनिवार को डीआईओएस दफ्तर में सीट संख्या एवं टोकन प्रधानाध्यापकों को बांटे गए। वहीं, अन्य चार केंद्रों से भी टोकन प्राप्त किए। इसके बाद छात्र छात्राओं को टोक बांटे गए और सीट संख्या की बताई गई।
जो छात्र मौजूद नहीं, उनके भाई-बहन को दिए
कई कालेजों में ऐसा हुआ कि जो पात्र छात्र बाहर पढ़ रहा है, कालेज प्रधानाध्यापकों ने उनके भाई बहनों को टोकन दे दिए। उनसे कहा कि समारोह में खुद की पहचान न बताकर भाई या बहन का नाम ही बताएं। अचानक बने प्रोग्राम से बाहर पढ़ रहे कई लाभार्थी घर नहीं आ सके हैं।