फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झील के लिए सिंचाई विभाग जल निगम को देगा 50 एमएलडी पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
राहत: झील के लिए सिंचाई विभाग देगा 50 एमएलडी पानी
विज्ञापन

जेड़ाझाल परियोजना के तहत नंदपुर के पास झील बनकर हुई तैयार, यहां स्टोर किया जाएगा पानी
नहर की सफाई के समय भी शहर में पानी की आपूर्ति रहेगी सुचारु, रक्षाबंधन के बाद भरेगी झील
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। रक्षाबंधन के बाद झील भरने का काम शुरू हो जाएगा। सिंचाई विभाग जल निगम को प्रतिदिन 50 एमएलडी पानी उपलब्ध कराएगा। 20 से 22 दिन के बीच झील पूरी भर पाएगी। वहीं शहर के लिए 65 से 70 एमएलडी पानी भी मिलता रहेगा। ऐसे में शहर में पानी का संकट नहीं रहेगा।
विज्ञापन

जेड़ाझाल परियोजना के तहत नंदपुर के समीप जल निगम द्वारा करीब 32 करोड़ की लागत से झील तैयार कराई गई है, जिससे लेकर झालगोपालपुर नहर की सफाई के बीच शहर में पानी का संकट न रहे। झील का निर्माण पूरा होने के साथ ही जल निगम अधिकारियों ने इसे भरने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों से वार्ता की। वार्ता के बाद सिंचाई विभाग ने झील भरने के लिए जल निगम के अधिकारियों को प्रतिदिन 50 एमएलडी पानी देने के प्रस्ताव पर भी मोहर लगा दी। सिंचाई विभाग द्वारा झील के लिए पानी दिए जाने की मंजूरी मिलने के साथ ही जल निगम अधिकारियों ने राहत की सांस लेना शुरू कर दिया है। जल निगम के एक्सईएन राकेश कुमार का कहना है कि सिंचाई विभाग ने प्रतिदिन 50 एमएलडी पानी देने की मंजूरी दी है। झील का निर्माण करने वाली कार्यदायी संस्था के दो सुपरवाइजर रक्षाबंधन के त्योहार पर अवकाश पर जा रहे है। ऐसे में झील भरने का काम रक्षाबंधन के बाद शुरू करा दिया जाएगा। इससे शहर को पर्याप्त पानी मिलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें