फिरोजाबाद। बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के गांव गाजीपुर में शुक्रवार शाम एक 27 वर्षीय मजदूर भोला पुत्र प्यारेलाल निवासी बासठ, थाना दक्षिण ने किराए के कमरे में पंखे के कुंदे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह मिट्टी के कुल्हड़ बनाने का काम करता था। दोपहर में काम करने के बाद वह कमरे में गया था। शाम को साथी मजदूरों ने जब खिड़की से देखा तो उसका शव लटकता मिला। मृतक दो दिन पहले ही अपनी पत्नी पिंकी और बेटे कार्तिक को ससुराल छोड़कर आया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर संजय पांडेय ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। संवाद