फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों के वेतन भुगतान में कोताही, उद्योग विभाग सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लॉक डाउन की अवधि में फार्म संख्या-12 पर दर्ज एवं ठेकेदारों के माध्यम से कार्यरत श्रमिक एवं दैनिक वेतन आधारित श्रमिकों को वेतन वितरण में कोताही पर जिले के उद्योग विभाग ने सभी कारखानेदारों को नोटिस जारी किए हैं। सभी को तत्काल वेतन भुगतान से जुडे साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है। अन्यथा की कार्यवाही की चेतावनी दी गई है। कोरोना-19 के प्रकोप के कारण संपूर्ण देश में बंदी के हालत हैं।कांच उद्योग भी इससे प्रभावित है। शासन द्वारा बंद चल रहे ग्लास व चूडी कारखानों में समायोजित सभी श्रेणी के श्रमिकों को बगैर कटौती संपूर्ण वेतन भुगतान के निर्देश दिए हैं। इनमें फार्म संख्या-12 पर दर्ज श्रमिक,दैनिक एवं ठेकेदार के अधीन श्रमिक भी शामिल हैं। कारखानेदारों को इन सभी श्रेणी वाले श्रमिकों को वेतन भुगतान करने के निर्देश जारी किए गए। सभी से वेतन भुगतान से जुडे साक्ष्य भी जिला उद्योग विभाग को प्रेषित करने को कहा गया था। रविवार को उपायुक्त जिला उद्योग अमरेश पांडे ने सभी कारखाना संचालक/भागीदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। सभी आगामी सात अप्रैल तक श्रमिकों के वेतन भुगतान से जुडे साक्ष्य उपलब्ध कराने को कहा गया है। अन्यथा की स्थिति में न्यायालय में वाद दायर करने एवं अन्य विधिक कार्यवाही की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें