फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पिता और भाई के साथ बैठकर पी शराब...फिर तालाब किनारे खेत में पड़ी मिली युवक की लाश, इस वजह से गई जान

Wed, 28 May 2025 08:29 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

युवक कांच ग्लास फैक्टरी में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। मंगलवार शाम वह किसी काम से बाहर गया था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। अगले दिन युवक की लाश मिली।
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के नारखी थाना  क्षेत्र में एक युवक की भारी वस्तु से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी गई। उसका शव बुधवार को घर से कुछ दूरी पर तालाब किनारे खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर की गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन


नगला रामकुंवर निवासी पंकज (30) दो भाइयों में बड़ा था। वह कांच ग्लास फैक्टरी में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। मंगलवार शाम वह किसी काम से बाहर गया था। इसके बाद वापस नहीं लौटा तो परिजन ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। परिजन ने रातभर दोस्तों और रिश्तेदारों के यहां उनकी तलाश की। पुलिस चौकी में भी सूचना दी गई। बुधवार सुबह उसका शव घर से कुछ ही दूरी पर स्थित तालाब के किनारे खेत में पड़ा मिला।

सूचना मिलने पर एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, सीओ टूंडला अमरीश कुमार थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने परिजन के अलावा आसपास के लोगों से जानकारी की। इसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। दोपहर बाद हुए युवक के पोस्टमार्टम में मौत का कारण सिर की गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन


दोनों पुत्रों के साथ पी थी शराब
थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक दो भाईयों में बड़ा था। वह मजदूरी करता था। तीनों पिता-पुत्र नशे के आदी हैं। ग्रामीणों से जानकारी करने पर पता चला कि दोनों पुत्रों ने मंगलवार की रात पिता के साथ बैठकर शराब पी थी। फिलहाल मामला संदिग्ध है।

एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि नारखी क्षेत्र स्थित खेत में युवक का शव पड़ा मिला था। जिसके शरीर पर तो कोई चोट का निशान नहीं है। मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया था। पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें