बालक मिला कोरोना संक्रमित
फिरोजाबाद। जिले में मंगलवार को एक बालक कोराना संक्रमित मिला है। वर्तमान में एक भी कोरोना का एक्टिव केस जनपद में नहीं था। संक्रमित छह साल का बालक गांव इश्कपुर का है। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हुई। मरीज को होम आइसोलेट करने के साथ ही आवश्यक परामर्श दिया गया। सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने यह जानकारी दी। उन्होंने लोगों अपील की है कि लोग दो गज की दूरी और मास्क की अनिवार्यता का पालन करते रहें। कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। यह इस संक्रमण के बचाव का बेहतर उपाय है। संवाद