फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरोशिमा में रह रहे भारतीय ने किया पीएम की पहल का समर्थन

विज्ञापन
जापान में कोरोना से लड़ रहे सहयोगियों के समर्थन में थाली बजाते टूंडला के विदेश मामलों के सलाहकार - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला। प्रधानमंत्री के जनता कर्फ्यू का विदेश से भी समर्थन किया गया। जापान के हिरोशिमा निवासी टूंडला क्षेत्र के निवासी राज्यपाल के विदेशी मामलों के सलाहाकार ने पीएम का समर्थन करते हुए थाली बजाने का वीडियो जारी किया है। वहीं आस्ट्रिया में रह रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने भी पीएम मोदी का समर्थन किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव लतुर्रा निवासी नीरेन्द्र उपाध्याय ‘प्रवीन’(50) पुत्र सतीश उपाध्याय पत्नी प्रियंका उपाध्याय और बेटे जीशान उपाध्याय के साथ जापान के हिरोशिमा राज्य में रहते हैं। वह वहां के राज्यपाल के वे विदेशी मामलों के सलहाकार हैं तथा अपनी लॉ फर्म भी चलाते हैं। वह ऐसे पहले भारतीय हैं जिन्हें जापान में लॉ फर्म चलाने का पहला लाइसेंस मिला हुआ है।
उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के जनता कर्फ्यू का समर्थन करते हुए थाली बजाने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसी तरह टूंडला के जैनगली निवासी अमित धाकरे (30) पुत्र सुरेंद्र धाकरे आस्ट्रिया में मल्टीनेशनल कंपनी में सॉफटवेयर इंजीनियर हैं। उनकी पत्नी पूर्णिमा धाकरे भी सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। पति-पत्नी ने भारतीय समयानुसार वहां तालियां व थालियां बजाकर पीएम मोदी का समर्थन किया।
विज्ञापन

दोनों परिवारों ने पीएम के आव्हान पर शाम पांच बजे थाली बजाते हुए समर्थन किया और वीडियो जारी किया है। उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी ने कोरोना को लेकर जो उपाय किए जा रहे हैं वह काबिल-ए-तारीफ हैं। देश की जनता को उनका पूरा साथ देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें