फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के कोहराम में गुम हुई चूडिय़ों की खनक

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना वायरस के कोहराम में कांच चूड़ी कारोबार पूरी तरह से चरमा गया है। बाहर से व्यापारी न यहां आ रहे हैं और न ही यहां के व्यापारी बाहर जा रहे हैं। यह समय चूड़ी के लिए लगन का सबसे बड़ा सीजन माना जाता है।
विज्ञापन

चूड़ी उत्पादन से लेकर चूड़ी की बिक्री तक का चक्र कोरोना के चलते टूट गया है। बाहर की मंडियों से आर्डर नहीं मिल रहे हैं। चूड़ी कारोबारियों के अनुसार लगन के सीजन पर करीब पांच सौ करोड़ का कारोबार हो जाता है। कोरोना के कारण इस बार यह व्यापार प्रभावित है।
सुहाग नगरी में बनने वाली कांच की चूड़ियां पूरे देश में पहनी जाती हैं। होली के बाद चैत्र नवरात्र से मई माह तक पूरे देश में चूड़ियों की बंपर सेल होती है। चूंकि होली के बाद सहालग के साथ बडे़-बडे़ मेले आदि लगते हैं। इसलिए सुहाग नगरी के चूड़ी बाजार में इस सीजन को लगन का सीजन कहा जाता है।
विज्ञापन

इस सीजन में चूड़ियों की सबसे अधिक मांग यूपी के सभी शहरों के अलावा बिहार, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र से होती है। चूड़ी कारोबारियों के अनुसार लगन के सीजन में करीब 500 करोड़ का कारोबार होता है, लेकिन इस समय कोरोना के कारण यह कारोबार प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें