फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: बैंक प्रबंधक की पत्नी की गोली मार कर हत्या, पति और सौतेले पुत्र पर आरोप

विज्ञापन
शिकोहाबाद- मृतका विनीता का फाइल फोटो। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। शिकोहाबाद थाना क्षेत्र की रमेश नगर (बैंक कॉलोनी) में शनिवार रात पीएनबी के शाखा प्रबंधक की दूसरी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका के पुत्र ने पिता और सौतेले भाई पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी फरार हैं। एसएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

रमेश नगर (बैंक कॉलोनी) निवासी आशाराम दूसरी पत्नी विनीता (45) और दो पुत्र सुमित और अंकित के साथ रहते हैं। आशाराम फिरोजाबाद स्टेशन रोड स्थित पीएनबी की शाखा में प्रबंधक के पद पर तैनात है। उनकी पहली पत्नी की 25 वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। विनीता के पुत्र अंकित का कहना है कि शनिवार रात 11 बजे पिता (आशाराम) और मां (विनीता) में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। शोरगुल सुनकर वह भी उनके कमरे में आ गया। तभी पिता ने दूसरे कमरे में सो रहे सुमित भैया (आशाराम की पहली पत्नी का पुत्र) को आवाज दी। आरोप है कि सुमित हाथ में तमंचा लेकर कमरे में आया और उस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। वह किसी तरह जान बचाकर घर की दूसरी मंजिल पर कमरे में जाकर छिप गया। भाई सुमित और पिता आशाराम ने मिलकर उसकी मां विनीता (45) की गोली मारकर हत्या कर दी और मुख्य गेट का ताला लगाकर फरार हो गए। अंकित ने एसएसपी कार्यालय को फोन कर घटना की जानकारी दी। एसएसपी अजय कुमार का कहना है हत्या के पीछे कारण परिवार की कलह है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें