शिकोहाबाद। युवक सोमवार देर शाम पैसेंजर ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली। उसके शव को जीआरपी शिकोहाबाद ने पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है।थाना क्षेत्र के अंतर्गत गिहार कॉलोनी निवासी नरेश (35) ने सोमवार शाम 8:30 बजे करीब पैसेंजर ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली। उसका शव रेल ट्रैक पर पड़ा हुआ था। सूचना मिलने पर पहुंची जीआरपी शिकोहाबाद की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है। जीआरपी इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के पास से एक डायरी मिली है जो दो टुकड़ों में बट गई है। इसमें साफ लिखा हुआ है कि मृतक अपने जीवन से परेशान था। जिसके चलते उसने आत्महत्या की है। इस घटना में उसके परिवार के किसी व्यक्ति का कोई दोष नहीं है। मृतक के परिजन का कहना है कि वह बीमारी से ग्रसित था। जिसके शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।