फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायाकल्प योजना से सुधरेगी शहर के 20 स्कूलों की स्थिति नगर निगम द्वारा 15वें वित्त की धनराशि से कराया जाएगा कार्य संवाद न्यूज एजे

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। 15वें वित्त की धनराशि से नगर निगम द्वारा मिशन कायाकल्प के तहत नगर निगम की सीमा में शामिल करीब 20 स्कूलों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। जिन विद्यालयों का सौंदर्यीकरण कराया जाना है, उन विद्यालयों को नगर निगम के अधिकारियों ने चिह्नित कर लिया है।
विज्ञापन

एक्सईएन अमरेंद्र गौतम ने बताया है कि अभी तक कुल 20 परिषदीय विद्यालयों को ही चिह्नित किया गया है। इन विद्यालयों में सौंदर्यीकरण का कार्य 15वें वित्त की धनराशि से कराया जाएगा। इसमें विद्यालयों में स्वच्छ जल की व्यवस्था, रसोई घर का निर्माण कराने के साथ ही दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए अलग से शौचालय आदि के निर्माण कार्य शामिल हैं। इसके साथ ही रंग-रोगन जैसे अन्य कार्य भी कराए जाएंगे जिससे छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सुविधा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें