फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के झील की पुलिया के पास गिट्टी से भरे ट्रक को खाली करते समय ग्यारह हजार विद्युत लाइन के खंभे में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से श्रमिक अचेत हो गया। आनन-फानन में ट्रक चालक उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

आगरा के थाना सैंया के सरोजपुरा निवासी सोनू (28) पुत्र भगवान सिंह ट्रक खाली करने का काम करता था। ट्रक चालक रामचरन मंगलवार सुबह ग्वालियर से गिट्टी लेकर फिरोजाबाद में जलेसर रोड झील की पुलिया के पास स्थित टाल पर आया था। ट्रक खाली करने के लिए चालक ट्रक को पीछे कर रहा था। इस दौरान मौके पर खड़ा सोनू ग्यारह हजार विद्युत लाइन के करंट प्रवाहित खंभे की चपेट में आ गया। करंट लगने से सोनू बेहोश हो गया।
चालक रामचरन तत्काल सोनू को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गया, जहां परीक्षण के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। ट्रक चालक ने तत्काल घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। रामचरन का कहना है कि सोनू उसके साथ ट्रक को खाली करने का काम करता था। मृतक पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसके तीन भाइयों की पहले मौत हो चुकी है। मृतक की दो बेटियां है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें