फिरोजाबाद। डीएम के अनुमोदन के बाद जिले के विभिन्न हिस्सों में संचालित 92 इकाइयों को उत्पादन शुरू कराने की अनुमति मिल गई है। इनमें पैकेजिंग, ग्लास निर्माता, आटा चक्की, बल्ब इंडस्ट्रीज, फर्नीचर निर्माता एवं एक्सपोर्ट आइटम की इकाइयां शामिल हैं। जिले में ऑटोमेटिक ग्लास एवं बोतल निर्माण करने वाली इकाइयों की भांति ही अन्य 92 इकाइयों में भी उत्पादन का पहिया गति पकड़ेगा।
जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद जिले के उद्योग विभाग ने 15 अन्य इकाइयों को भी सशर्त उत्पादन शुरू करने की अनुमति जारी कर दी है। इनमें सात ऑटोमेटिक इंडस्ट्रीज, पांच आटा चक्की, दो शॉप निर्माता इकाइयां, एक फर्नीचर निर्माण कंपनी, तीन बल्ब एवं ट्यूबलाइट निर्माण इकाई के अलावा करीब 42 छोटी-बड़ी एक्सपोर्ट आइटम तैयार कराने वाली एमएसएमई इंडस्ट्रीज, पैकेंजिग, कॉरोगेशन इकाई एवं शेष सादा ग्लास एवं डेकोरेशन इकाइयों के नाम शामिल हैं।