फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा प्रेमी ने ही की थी ज्योति की हत्या

विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! राजकिशोर - युवती हत्याकांड का आरोपी - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। तीन दिन पहले आसफाबाद टूटी पुलिया निवासी ज्योति की हत्या उसके प्रेमी राजकिशोर ने की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि आसफाबाद टूटी पुलिया निवासी ज्योति के प्रेम संबंध विगत छह साल से मोहल्ले के ही राजकिशोर पुत्र राम सिंह से थे। राजकिशोर चूड़ी की ठेकेदारी करता है और ज्योति चूड़ी का काम करती थी। ज्योति और राजकिशोर का घर कुछ ही दूरी पर है। राजकिशोर का ज्योति के यहां आना जाना था।
ज्योति से प्रेम संबंध के बाद राजकिशोर ने किसी अन्य युवती से शादी कर ली लेकिन दोनों के बीच प्रेम संबंध बने रहे। करीब एक साल से ज्योति राजकिशोर के साथ रहने की जिद कर रही थी। राजकिशोर ज्योति को साथ रखने को राजी नहीं था। राजकिशोर को डर था यदि ऐसा हुआ तो उसका परिवार खराब हो जाएगा। इस पर राजकिशोर ने ज्योति की हत्या की योजना बनाई। पूछताछ में राजकिशोर ने बताया कि विगत 28 जुलाई की रात वह ज्योति को नीबू वाले बाग के समीप खाली पड़े प्लॉट में ले गया और मुंह दबाकर चाकू से उसका गला रेत दिया।
विज्ञापन

ज्योति की हत्या के लिए टूंडला से खरीदा था चाकू
सीओ सिटी हरीमोहन सिंह ने बताया कि घटना वाली रात राजकिशोर बीकानेर से लौटा था। शाम करीब छह बजे ज्योति ने राजकिशोर को फोन किया कि वह घर से निकल आई है तुम भी आ जाओ। राजकिशोर ने ज्योति से कहा कि मैं टूंडला आ गया हूं। तुम सुभाष तिराहे पर मिलो। ज्योति की हत्या के लिए राजकिशोर ने टूंडला से ही चाकू खरीद लिया था। सुभाष तिराहे पर ज्योति और राजकिशोर की मुलाकात हुई
। राजकिशोर ने ज्योति को कुछ नए कपड़े भी दिलवाए और गांधी पार्क में समय व्यतीत किया। रात आठ बजे ई-रिक्शा से रसूलपुर पानी की टंकी पर उतरने के बाद राजकिशोर ज्योति को घटनास्थल पर लेकर पहुंचा और वारदात को अंजाम दिया।
खुशबू की पिटाई के बाद ज्योति ने बंद किया था काम
सीओ सिटी हरिमोहन सिंह ने बताया कि प्रेम संबंध को लेकर राजकिशोर ने ज्योति की बड़ी बहन खुशबू की पिटाई कर दी थी। इसके बाद ज्योति ने राजकिशोर का काम करना बंद कर दिया और ज्योति ने दूसरी जगह काम लगा लिया। हालांकि दोनों के बीच प्रेम संबंध चलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें