फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्हैया नगर में जमातियों को क्वारंटीन करने का क्षेत्रीय लोगों ने किया विरोध

विज्ञापन
जमात से जुडे गुजरात के 11 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर इन्हे हॉस्पिटल से आश्रय स्थल ले जाया गया। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पैमेश्वर गेट के निकट कन्हैया नगर में नगर निगम द्वारा बनाए गए आश्रय स्थल में 14 दिन के लिए क्वारंटीन किए जा रहे जमातियों का क्षेत्रीय लोगों ने विरोध किया। विरोध स्वरूप क्षेत्र के लोग हाथ में ईंट, पत्थर और डंडे लेकर एंबुलेंस की ओर दौड़ पड़े। लोगों के विरोध को देखते हुए चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए एंबुलेंस को दौड़ा दिया और मेडिकल कॉलेज ले आया। बाद में सभी को बारह बीघा स्थित अबु हुरैरा डिग्री कॉलेज कैंपस ले जाया गया।
विज्ञापन

गुजरात में रहने वाले 11 जमातियों को रामगढ़ क्षेत्र से स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण के संदेह पर क्वारंटीन किया था। इन्हें पहले संयुक्त अस्पताल शिकोहाबाद में भर्ती कराया गया, जहां से यूनिटी हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया गया। इनकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद जमातियों को कन्हैया नगर में बने नगर निगम के रैन बसेरा (आश्रय स्थल) में क्वारंटीन करने के लिए भेजा गया था। इन्हें यहां 14 दिन रखा जाना था।
शनिवार दोपहर 11 जमातियों को लेकर 108 एंबुलेंस आश्रय स्थल पहुंची तो क्षेत्रीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। लोग विरोध करते हुए एंबुलेंस की ओर बढ़ने लगे। हालांकि पुलिसकर्मी भी एंबुलेंस से आगे चल रहे थे। बताते हैं कि विरोध कर रहे कुछ लोगों के हाथ में ईंट और पत्थर थे। विरोध को देखते हुए चालक एंबुलेंस में बैठे जमातियों को लेकर मेडिकल कॉलेज आ गया। पुलिसकर्मी भी विरोध देखकर लौट गए।
विज्ञापन

सूचना पर दक्षिण थानाध्यक्ष भी पहुंच गए और लोगों को शांत कराया। बाद में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी जमातियों को अबु हुरैरा डिग्री कॉलेज भेज दिया। बता दें कि शुक्रवार को भी कन्हैया नगर स्थित आश्रय स्थल पर क्वारंटीन करने के लिए लाए गए लोगों का क्षेत्रीय लोगों ने विरोध किया था।
11 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव अरई है। इन सभी को होम क्वारंटीन किया जाना था लेकिन इन्हें गलत जगह ले जाया गया था। क्षेत्र के लोगों ने कोई विरोध नहीं किया है। इन्हें मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।
विज्ञापन

प्रबल प्रताप सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें