फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत कार्यालय का घेराव कर लगाया जाम

Thu, 19 Nov 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दो महीने से बिजली संकट झेल रहे नगला वंशीधर, खेमपुर और हिरनगांव के ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने विद्युत कार्यालय का घेराव करते हुए जमकर हंगामा काटा और स्टेशन रोड पर जाम लगा दिया। इस बीच पुलिस ने नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

नगला वंशीधर, खेमपुर और हिरनगांव में अंडर ग्राउंड बिजली के तार डले हुए हैं। दो महीने इनमें फाल्ट होने से पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने अपने स्तर से खोदाई भी की लेकिन तार ठीक करने कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। गुरुवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने टूंडला विद्युत कार्यालय का घेराव कर स्टेशन रोड पर जाम लगा दिया। अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया तो उनसे भी नोकझोंक हुई। सूचना पर उपखंड अधिकारी अनिल शर्मा पहुंचे। उन्होंने 22 नवंबर तक विद्युत आपूर्ति सुचारु करने की बात कही तब जाकर ग्रामीणों ने जाम खोला। कुसुमलता शर्मा, शारदा जैन, संतोषी देवी, बबलू, सोनू, संजू, पिंकी, प्रदीप, ढुलईराम, लाल सिंह, सुरेश, यूनिस खान आदि थे।

भाग निकले कर्मचारी
ग्रामीण जब बिजली कार्यालय पर पहुंचे तो वहां मौजूद कर्मचारी भाग निकले। जाम लगाए जाने के दौरान अधिकारी पहुंचे तो महिलाओं ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई।

संबंधित गांव टूंडला फीडर में नहीं आते। विभाग में डिस्कनेक्शन टीम में कार्यरत एक संविदा कर्मचारी को निकाले जाने पर राजनीति से प्रेरित होकर यह हंगामा कराया गया है। रेलवे द्वारा मालकारीडोर के तहत कराए जा रहे कार्य के दौरान केबल कट गई है। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने नहीं दी थी। फिर भी समस्या का जल्द ही समाधान किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल शर्मा, विद्युत, उपखंड अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें