फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय को उपचार न मिलने पर हाईवे पर लगाया जाम

सार

हाईवे पर पड़ी घायल गाय को पशु चिकित्सालय ले जाने के लिए नगर निगम द्वारा वाहन न भेजने से गुस्साए अंतरराष्ट्रीय गो माता सेवा महासंघ के कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। पशु चिकित्सा विभाग की टीम भी गाय का उपचार करने मौके पर पहुंची। कार्यकर्ताओं का कहना था कि गाय को अस्पताल ले जाने के लिए नगर निगम के कंट्रोल रूम को फोन किया था।
विज्ञापन
सीएल जैन स्कूल के सामने हाईवे पर बीमार गाय को जाम लगाते हिंदू संगठन के पदाधिकारी - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद। हाईवे पर पड़ी घायल गाय को पशु चिकित्सालय ले जाने के लिए नगर निगम द्वारा वाहन न भेजने से गुस्साए अंतरराष्ट्रीय गो माता सेवा महासंघ के कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवा दिया। पशु चिकित्सा विभाग की टीम भी गाय का उपचार करने मौके पर पहुंची। कार्यकर्ताओं का कहना था कि गाय को अस्पताल ले जाने के लिए नगर निगम के कंट्रोल रूम को फोन किया था। लेकिन दो घंटे बाद भी कोई नहीं आया। इस पर लोगों में आक्रोश भड़का।
विज्ञापन

चार दिनों से घायल गाय गणेश नगर कॉलोनी के सामने हाईवे पर पड़ी तड़प रही थी। इसकी जानकारी मंगलवार सुबह अंतरराष्ट्रीय गौ माता सेवा महासंघ के पदाधिकारियों को हुई तो वह मौके पर पहुंचे। गाय को पशु चिकित्सालय ले जाने को नगर निगम के कंट्रोल रूम को फोन कर गाड़ी मंगाने को कहा। करीब दो घंटे बीत जाने के बाद भी नगर निगम के कर्मचारी गाड़ी लेकर मौके पर नहीं पहुंचे। जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया।
उन्होंने रस्सी बांधकर हाईवे को जाम कर दिया। दोनों तरफ जाम लग गया। सर्विस रोड पर भी करीब आधा घंटे यातायात व्यवस्था बाधित हो गई। जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष उत्तर नरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम खुलवा दिया। इस बीच फोन पर पशु चिकित्सा विभाग की टीम को भी बुला लिया। बाद में नगर निगम के कर्मचारी गाय को अस्पताल ले जाने के लिए वाहन को लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें