फिरोजाबाद। पति से विवाद होने पर महिला ने खुद को आग लगा ली। गंभीर अवस्था में परिजन उपचार को सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए। हालत गंभीर होने पर उसको उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया गया।
उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला झील की पुलिया निवासी प्रीति (25) का पति मनोज से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद महिला ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा दी। आग की लपटों के बीच घिरी महिला की चीख सुनकर परिजन के साथ आसपास के लोग एकत्रित हो गए।
महिला को परिजन ने किसी तरह से बचाया। महिला 90 प्रतिशत जल चुकी थी। परिजन उसको उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए। हालत गंभीर होने पर उपचार को आगरा रेफर कर दिया गया। कोतवाल उत्तर नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि इस तरह का कोई मामला उनकी संज्ञान में नहीं है। चौकी प्रभारी को भेजकर जांच कराई जाएगी।