फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शादी समारोह में जाखई के प्रधान को भतीजे ने मारी गोली, घायल

Mon, 09 Feb 2026 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती पीठ में गोली लगने से घायल प्रधान। संवाद - फोटो : मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती पीठ में गोली लगने से घायल प्रधान। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र में एक वैवाहिक समारोह में रिश्ते के भतीजे ने सोमवार रात जाखई के प्रधान सोमप्रकाश को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल प्रधान को आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार नारखी थाना क्षेत्र के ग्राम नगला सौंठ के निवासी प्रधान सोमप्रकाश सोमवार रात रामगढ़ थाना क्षेत्र के ठार पूठा चौराहे के पास स्थित लक्ष्य फार्म हाउस में अपने साले के बेटे के लग्न टीका कार्यक्रम में आए थे। जैसे ही वे फार्म हाउस के गेट पर पहुँचे, पहले से घात लगाकर बैठे उनके रिश्ते के भतीजे ललित ने उन पर पीछे से फायरिंग कर दी। गोली सीधे प्रधान की पीठ में जा लगी, जिससे वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। रिश्तेदार उनको ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस पूछताछ में

घायल प्रधान सोमप्रकाश ने बताया कि गांव में सरकारी जमीन पर मंदिर बनवाने को लेकर गांव में ही रहने वाले रिश्ते के भतीजे ललित से उनका एक माह पहले विवाद हुआ था। ललित अवैध रूप से सरकारी जमीन पर कब्जा कर मंदिर का निर्माण कराना चाहता था, जिसका कड़ा विरोध किया था। इसी रंजिश के चलते ललित ने योजनाबद्ध तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन



पुलिस प्रशासन मौके पर, तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद, सीओ सिटी प्रवीण कुमार तिवारी और थाना रामगढ़ इंस्पेक्टर संजीव दुबे भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया और चश्मदीदों से पूछताछ की।





पुरानी रंजिश और जमीन विवाद को लेकर प्रधान को गोली मारी गई है। परिवार की ओर से तहरीर ली जा रही है और मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी ललित की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं, जल्द ही उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
विज्ञापन


— रवि शंकर प्रसाद, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें