फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएस यूनिवर्सिटी: कुलाधिपति एवं रजिस्ट्रार की कोर्ट में पेशी..पुलिस लेगी रिमांड, फर्जी डिग्रियों का खुलेगा राज

Tue, 22 Apr 2025 12:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फर्जी डिग्री प्रकरण में फंसी जेएस यूनिवर्सिटी पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। जयपुर जेल में बंद कुलाधिपति और रजिस्ट्रार की कोर्ट में पेशी हुई। अब दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है, जिससे फर्जी डिग्रियों का सच सामने आ सके।
विज्ञापन
जेएस यूनिवर्सिटी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्जी डिग्री प्रकरण में जयपुर जेल में बंद जेएस यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. सुकेश यादव एवं रजिस्ट्रार नंदन मिश्रा की फिरोजाबाद न्यायालय में सोमवार को पेशी हुई। जहां उनका न्यायिक रिमांड मंजूर कर लिया गया। अब शिकोहाबाद पुलिस ने भी पुलिस कस्टडी रिमांड के प्रयास तेज कर दिए हैं। पेशी के बाद दोनों आरोपियों को जयपुर जेल रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन


 

जेएस यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति एवं रजिस्ट्रार समेत डॉ. पीएस यादव, गौरव यादव, उमेश मिश्रा समेत अन्य स्टाफ के खिलाफ थाना शिकोहाबाद में भी गंभीर धाराओं में दो केस दर्ज हैं। इन दोनों ही केस में जांच आगे बढ़ाने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। इसके चलते शिकोहाबाद पुलिस ने फिरोजाबाद न्यायालय से दो बार बी-वारंट जारी कराये थे। न्यायालय के आदेशानुसार सोमवार को जयपुर से दोनों ही आरोपियों को जयपुर पुलिस फिरोजाबाद न्यायालय लेकर पहुंची। 

ये भी पढ़ें-UP: आगरा कोषागार का रिश्वतखोर लेखाकार गिरफ्तार, एंटी करप्शन की टीम ने रंगेहाथ दबोचा


 

यहां पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां दोनों आरोपियों के मामले में लगभग 42 मिनट तक बहस चली। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद न्यायालय ने दोनों आरोपियों की न्यायिक रिमांड को मंजूर कर लिया। इसके बाद दोनों आरोपियों को जयपुर जेल के लिए रवाना कर दिया गया। न्यायिक रिमांड मंजूर होने के बाद शिकोहाबाद पुलिस ने भी आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने की प्रक्रिया के तहत प्रयास तेज कर दिए हैं। जिनको रिमांड पर लेने के बाद पूछताछ की जाएगी।

एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया ने बताया कि दोनों आरोपियों को फिरोजाबाद न्यायालय में पेश किया गया था। जहां उनकी न्यायिक रिमांड को मंजूर कर लिया गया है। अब पुलिस ने भी पीसीआर रिमांड की प्रक्रिया तेज कर दी है। 

ये भी पढ़ें-UP: सपा तैयार कर रही नई सियासी जमीन, जहां पीडीए ही नहीं...अगड़े वर्ग के लिए भी खोला खजाना
 
विज्ञापन

सुकेश समर्थकों ने छीने मीडियाकर्मियों के मोबाइल, देर रात लौटाए
जेएस यूनिवर्सिटी फर्जीवाड़े का खुलासा राजस्थान की पुलिस द्वारा किया गया था। सोमवार को उन्हें फिरोजाबाद न्यायालय में पेश किया गया। जहां वीडियो और फोटो लेने के दौरान सुकेश यादव के समर्थकों ने मीडियाकर्मियों के मोबाइल छीन लिए हैं। मीडियाकर्मी असद का कहना है कि सुकेश यादव के आसपास जो लोग चल रहे थे, उनकी मैंने फोटो लेने की कोशिश की, इस दौरान उन लोगों ने उन्हें धक्का दिया, इसके साथ ही मोबाइल छीन लिया। काफी तलाश के बाद भी मोबाइल का कोई पता नहीं लगा। थाना प्रभारी ने बताया कि देर रात मोबाइल फोन लौटा दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें