फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जैन समाज ने निकाला मशाल जुलूस, विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
मशाल जुलूस निकालते हुए जैन समाज के लोगो की भीड़ - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद में श्री सम्मेद शिखर को पर्यटन क्षेत्र घोषित करने के विरोध में दिगंबर जैन समाज के महिला, पुरुष और बच्चों ने मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार और झारखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

जुलूस बड़ा बाजार जैन स्ट्रीट दिगंबर जैन पंचायती जैन मंदिर से प्रारंभ होकर बड़ा बाजार, कटरा बाजार, तहसील तिराहा, नारायण तिराहा और स्टेट बैंक होते हुए बड़ा मंदिर पर ही आकर समाप्त हुआ। इस दौरान जुलूस में शामिल लोग हाथ में मशाल और कैंडल लिए हुए थे। जुलूस में शामिल जैन समाज के लोग सम्मेद शिखर को पर्यटन क्षेत्र घोषित करने का विरोध कर रहे थे।
मशाल जुलूस में प्रमुख रूप से नवीन जैन, अनिल जैन, प्रिन्स जैन, शैलेंद्र जैन, ज्ञानेंद्र जैन, दिलीप जैन, राजेश जैन, पिंकी जैन, अरविंद जैन, संतोष जैन, अरुण जैन, सुदीप जैन, गौरव जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें