फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रवाड़ मेले में उमड़े जैन श्रद्धालु

Fri, 02 Oct 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र चंद्रवाड़ समिति द्वारा वार्षिक मेला महोत्सव आयोजन किया गया। इस मौके पर भगवान आदिनाथ की रथयात्रा निकाली गई। वहीं, चंद्रवाड़ में सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन किए गए। मेले में दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन

भगवान आदिनाथ की रथयात्रा शुक्रवार सुबह गाजेबाजे के साथ निकाली गई। रथ यात्रा का उद्घाटन विधायक मनीष असीजा ने हरी झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा बब्बूजी की जीन से शुरू होकर सदरबाजार, घंटाघर होते हुए चंद्रवाड़ पहुंची। कदम-कदम पर रथ की आरती उतारकर श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। शोभायात्रा चंद्रवाड़ पहुंचने के बाद भद्र कुमार जैन ने झंडारोहण कर मेला का उद्घाटन किया। दीप प्रज्ज्वलन भगत ने एवं चंद्रप्रभ भगवान के  चित्र का अनावरण प्रदीप जैन ने किया। इसके बाद भगवान आदिनाथ की प्राचीन प्रतिमा का इंद्रों द्वारा विधिविधान के साथ जलाभिषेक किया गया। बालयोगी अमित सागर महाराज ने महात्मा गांधी की जयंती पर भी विचार व्यक्त किए। इसके बाद दिगंबर जैन युवा संघर्ष समिति, तरुण क्रांतिकारी मंच सहित जैन संस्थाओं द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विधायक ओमप्रकाश वर्मा ने अतिशय क्षेत्र चंद्रवाड़ के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। जिला पंचायत अध्यक्ष रमेशचंद्र चंचल ने भी विचार व्यक्त किए। विधायक मनीष असीजा ने प्राचीन मूर्तियों के संग्रालह बनाने के लिए कहा।  संचालन संजय जैन पीआरओ ने किया। मेले में अध्यक्ष मनीष जैन, शैलेंद्र जैन, सुनील जैन, अंकुर जैन, चंद्रप्रकाश वीरेंद्र कुमार जैन रेमजा, राजीव जैन, नीतेश अग्रवाल जैन, कुलदीप जैन, योगेश जैन, आलोक, अरुण जैन, रोहित जैन, वीरेंद्र अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

सुरक्षा व्यवस्था रही सख्त
पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल भारी मात्रा में तैनात रहा। इसके लिए जैन समाज ने एसपी पीयूष श्रीवास्तव का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें