फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 रथों पर विराजमान श्रीजी की शोभायात्रा में भक्तिमय हुई राहें

विज्ञापन
श्रीजी की भव्य शोभायात्रा में मुख्य रथ के साथ चलते नगर विधायक मनीष असीजा के साथ समिति के पदाधिकार - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। श्री दिगंबर जैन प्राचीन मेला महोत्सव समिति के तत्वावधान में गाजे-बाजे के साथ निकाली गई भव्य शोभायात्रा में 27 रथों पर श्रीजी विराजमान थे। इस भव्य शोभायात्रा में आसपास के जिलों से भी हजारों की संख्या में समाज के महिला और पुरुषों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान सुहागनगरी में अहिंसा परमोधर्म का संदेश गुंजायमान रहा। जैनाचार्य वसुनंदी महाराज के सानिध्य में 25 समवशरण विधान के समापन पर विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन भी हुआ।
विज्ञापन

भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ नगर विधायक मनीष असीजा ने रथ पर विराजमान श्रीजी की आरती उतारकर किया। जलेसर रोड से शुरू हुई शोभायात्रा बर्फखाना चौराहा, डाकखाना चौराहा, कोटला रोड होते हुए श्री पीडी जैन मेला प्रांगण में पहुंची। सबसे आगे लोग जैन धर्म के ध्वज लेकर चल रहे थे। ऊंट पर सवार नगाड़ा वादक शोभायात्रा के आगमन का संदेश दे रहे थे। भगवान आदिनाथ चांदी के रथ पर विराजमान थे। इसके बाद अलग-अलग 25 रथों पर भी जिन प्रतिमाएं विराजमान थीं।
अजमेर से आए ऐरावत हाथी वाले मुख्य रथ पर जिनेंद्र देव की प्रतिमा विराजमान थी। एक साथ 27 रथों को देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। मुख्य रथ श्री विद्या संयमोत्सव रथ के आगे समिति के पदाधिकारी एवं प्रबुद्धजन थे। रथ पर सवार श्रीजी की कदम-कदम पर आरती उतारकर स्वागत किया गया। एसआरके कॉलेज से जैनाचार्य वसुनंदी महाराज ससंघ शोभायात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन

इस दौरान जैन समाज के लोग उत्साह में बैंडबाजों की मधुर धुन पर जमकर थिरके। समिति के अध्यक्ष निमिष जैन, ललतेश जैन, अरूण जैन, अजय जैन एडवोकेट, चंद्र प्रकाश जैन, नितेश अग्रवाल, जयंतीप्रसाद मित्तल, पार्षद हरिओम वर्मा, पार्षद प्रमोद राजौरिया, पूर्व सभासद सुनील मिश्रा, सुविधि जैन, अजय जैन बजाज आदि शामिल थे।
श्री विद्या संयमोत्सव रथ रहा आकर्षक का केंद्र
भव्य शोभायात्रा में सबसे आखिरी में चल रहे विद्या संयमोत्सव रथ आकर्षक का केंद्र बना रहा। यह स्वर्ण रथ विशेष वाहन में अजमेर से पहली बार सुहागनगरी में आया था। लोगों में इस रथ के साथ सेल्फी लेने की होड़ रही। जिन रास्तों से रथ गुजरा वहां खड़े लोग रथ को देखकर भावविभोर हो गए।
इन संस्थाओं का रहा सहयोग
सन्मति सागर सेवा समिति, दिगंबर जैन वीर मंडल एटा, फिरोजाबाद, फरिहा के युवाओं ने व्यवस्थाओं को संभाला। इस दौरान चिंतामणि पार्श्र्वनाथ संगठन, महावीर युवा संगठन, तरुण क्रांति मंच, अरहम ग्रुप, भारतीय जैन मिलन, युवा जैन मिलन, बाहुबलि संघ, दिगंबर जैन मित्र मंडल, शीतलनाथ सेवा संगठन आदि के पदाधिकारी शामिल रहे।
युवा सम्मेलन का हुआ आयोजन
भारतीय जैन संगठन के तत्वावधान में ऐतिहासिक जैन मेला प्रांगण में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें दाऊदयाल महाविद्यालय की प्रवक्ता डॉ. निधि गुप्ता, नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर कल्पना राजौरिया, अमित बाल भवन के डायरेक्टर डॉ. अमित जैन, सहकारी ग्रामोद्योग संघ के पूर्व निदेशक नीतेश अग्रवाल जैन ने भाग लिया। संचालन कुलदीप मित्तल जैन ने किया। संयोजक धर्मेंद्र कुमर जैन, अध्यक्ष रोमन जैन, अनुभव जैन आदि उपस्थित रहे।

श्रीजी की भव्य शोभायात्रा में मुख्य रथ के आगे नृत्य करती युवतियो की भीड- फोटो : FIROZABAD

श्रीजी की भव्य शोभायात्रा में मुख्य रथ के साथ चलती लोगो की भीड- फोटो : FIROZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें