फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचीन जैन मेला महोत्सव के लिए धूमधाम से हुई कील स्थापना

विज्ञापन
प्राचीन जैन मेला के कील स्थापना समारोह के अवसर पर प्रवचन करते जैन मुनि। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोटला रोड स्थित जैन मेला भूमि पर लगने वाले प्राचीन जैन मेले के लिए कील स्थापना समारोह रविवार को भव्यता से आयोजित किया गया। इसमें शोभायात्रा निकाल कर कील की स्थापना की गई। जैन मुनि संघ के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में अहिंसा परमोधर्म संदेशों से मार्ग गूंजने लगा।
विज्ञापन

कील स्थापना के लिए सुबह घटयात्रा अट्टा वाला मंदिर से प्रारंभ हुई। यह शास्त्री मार्केट, गंज बाजार, डाकखाना चौराहा होती हुई श्री पीडी जैन इंटर कालेज के सामने मेला स्थल पर संपन्न हुई। समाज के लोगों ने इसमें बढ़चढ़ कर भाग लिया। मेला स्थल पर मुनि शिवानंद ने प्रवचन दिए। साथ ही प्रशमानंद महाराज ने भी धार्मिक उत्सवों में शामिल होने का महत्व बताया।
शैलेंद्र जैन ने बताया कि आचार्य वसुनंदी मुनिराज ससंघ के सानिध्य में सात दिवसीय प्राचीन जैन मेला कार्यक्रम 23 से 29 दिसंबर तक बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। मुख्य अतिथि श्री छदामी लाल जैन ट्रस्ट के अध्यक्ष महावीर प्रसाद जैन मुन्ना बाबू ने मेला स्थल पर कील की स्थापना की। जैन विद्वान अनूप चंद्र जैन एडवोकेट ने जैन मेला का संक्षिप्त विवरण दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अतीत में जैन मेला किस तरह से आयोजित होता था। सतीश चंद्र जैन सला वदिया ने मेडिकल कैंप लगाने का सुझाव दिया। संचालन पीयूष भाई ने किया। समारोह में मेला महोत्सव समिति के निमिष जैन, शैलेंद्र जैन, ललतेश जैन, अरुण पीलीकोठी, विजय जैन देवता, प्रमोद जैन सोनल, प्रमोद जैन राजा, जेके जैन, चक्रेश जैन, सुनील जैन, अभिषेक जैन कंप्यूटर, अजय जैन बजाज, अरुण जैन, चंद्र प्रकाश, अमित जैन आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें