फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रों की ध्वनि से गूंजा मंदिर परिसर

विज्ञापन
गली लोहियान स्थित जैन मन्दिर में विधान के दौरान प्रवचन देते मुनिश्री - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। श्रीपाश्र्वनाथ दिगंबर जैन चौबीसी टोंक मंदिर गली लोहियान में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं महामस्तिकाभिषेक समारोह में दूसरे दिन मंगलवार को भक्ति की धूम रही। क्षुल्लक समर्पण सागर महाराज के सानिध्य में पूजा-अर्चना की गई। सिद्ध भगवानों को श्रद्धालुओं ने अर्घ्य अर्पित किए।
विज्ञापन

मंदिर परिसर मंत्रों की ध्वनि से गुंजायमान हो उठा।
सिद्धचक्र महामंडल विधान में ध्वजारोहण सतीशचंद्र जैन ने किया। मंडप शुद्धि अशोक कुमार जैन ने की। उद्घाटन टराहुल जैन ने किया। चित्रानावरण अजय कुमार जैन ने किया। पांडेय सुरेशचंद्र जैन ने विधिविधान के साथ पूजा अर्चना कराई। संगीतमय ध्वनि पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमने लगे। सिद्ध भगवान को अर्घ्य चढ़ाए गए। संचालन आईके जैन ने किया। इस दौरान अध्यक्ष प्रमोद कुमार जैन सोनल, सौधर्म इंद्र मुकेश जैन, यज्ञनायक गुलाबचंद्र जैन, प्रवीन जैन राहुल, लोकेंद्रपाल जैन, अशोक कुमार जैन, जितेंद्र जैन पप्पू, विनय जैन उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें