फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा की घटना के बाद जेल की बढ़ाई सुरक्षा

Sun, 18 Jan 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 मथुरा जेल में हुई गैंगवार की घटना के बाद जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई। डीएम विजय किरन आनंद और एसपी अजय मोहन शर्मा ने रविवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। जेल की व्यवस्थाओं को देख अधिकारियों ने सुरक्षा को और कड़ी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



सुहाग नगरी में बनी जिला कारागार की बात की जाए तो यहां भी चार साल पहले मथुरा जैसी घटना होते-होते बच गई थी। जेल प्रशासन ने जेल के दूसरे गेट पर घी के डिब्बे में रखकर भेजे गए हथियारों को बरामद किया था। इसमें दो पिस्टल और तीन तमंचे थे। तब से ही जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। लेकिन शनिवार को मथुरा जेल में हुई घटना के बाद पुलिस प्रशासन के साथ जेल प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। रविवार को जेल परिसर को छावनी में तब्दील करते हुए डीएम व डीआईजी/एसपी ने जेल का औचक निरीक्षण किया।


बैरक की व्यवस्थाओं को देखने के साथ मुलाकातियों के सामान को भी चैक किया। हालांकि उन्हें कोई संदिग्ध चीज जेल में नहीं मिली। एसपी अजय मोहन शर्मा ने बताया जेल अधीक्षक को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने को कहा गया है। यदि फोर्स की आवश्यकता पड़ती है तो उसे दिया जाएगा। सीओ टूंडला प्रशांत कुमार, कोतवाल उत्तर, नारखी के साथ थानाध्यक्ष रामगढ़ और क्यूआरटी के जवानों के साथ पीएसी भी मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें