फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम की क्रेन विद्युत पोल से टकराई, पोल क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगला बरी चौराहे पर रविवार दोपहर हाईमास्ट की लाइट को ठीक करते समय नगर निगम की विद्युत विभाग की क्रेन सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गई। इससे पोल क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

नगला बरी चौराहा पर लगी हाईमास्ट लाइट खराब हो गई थी। रविवार दोपहर करीब 12 बजे नगर निगम प्रकाश विभाग के कर्मचारी प्रवेश पाठक, प्रताप सिंह नगर निगम के प्रकाश विभाग की क्रेन के साथ लाइट को ठीक करने पहुंचे थे। प्रवेश पाठक और प्रताप सिंह लाइट ठीक कर रहे थे। चालक ऋषि कुमार ने क्रेन को नगला बरी चौराहा से शीतल खां की ओर जाने वाले मार्ग पर खड़ा कर दिया।
तभी क्रेन ढलान से नीचे की ओर चली गई। क्रेन को नीचे जाते देखकर लोगों में चीखपुकार मच गई। क्रेन विद्युत पोल से टकराने के बाद रुक गई। क्रेन के टकराने से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गया और हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट हो गया। इससे शीतल खां क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना पर रसूलपुर थाने का पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। गनीमत रही कि हादसे के समय बाजार बंद था अन्यथा गंभीर हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें