फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गैस, छोटे कारखानों और श्रम विभाग से जुड़ी समस्याएं उठाईं

Sun, 23 Aug 2026 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
कांग्रेस के व्यापार सम्मेलन में शामिल पदा​धिकारी। स्रोत: कांग्रेस - फोटो : कांग्रेस के व्यापार सम्मेलन में शामिल पदा​धिकारी। स्रोत: कांग्रेस
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रविवार को तुलसी पैलेस, रानीवाला गेट में कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) का जिला सम्मेलन आयोजित किया गया। व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में हुए इस सम्मेलन में जिले के व्यापारियों और कांग्रेस पदाधिकारियों ने व्यापारिक हितों के मुद्दों पर मंथन किया।
विज्ञापन

व्यापार प्रकोष्ठ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चेयरमैन विनोद बंसल ने कहा कि व्यापारी देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं तथा उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता है। उन्होंने गैस संकट, छोटे कारखाना संचालकों की दिक्कतों और श्रम विभाग द्वारा व्यापारियों व श्रमिकों को अनावश्यक परेशान किए जाने के मुद्दों को उच्च स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा, उन्होंने आधुनिक तकनीक, डिजिटल व्यापार और युवा व्यापारियों की भागीदारी पर भी जोर दिया।
सम्मेलन में सेवानिवृत्त डीआईजी सीआरपीएफ रजनीश एहलावत, गोकेश राठी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के महामंत्री सतीश अग्रवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव, महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू, महेश पिपल, अजय शर्मा, पार्षद लाला राइन, सुषमा, सुबुर अली, दीपक गौतम, प्रतीक चतुर्वेदी और कृष्णकांत सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें