भारतीय बौद्ध भिक्षु महासम्मेलन में भाग लेने आईं मध्य प्रदेश भिक्खुनी संघ की अध्यक्ष संघमित्रा ने तीन तलाक का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि कानून सभी के लिए एक ही जैसा होना चाहिए। महिलाओं का उपभोग करना तो गलत है। महिलाओं को घरों परिवारों में दबाकर भी नहीं रखना चाहिए। नारी समाज को जोड़ते है वह मां,बेटी व दादी एवं नानी सहित अनेक रूप में हैं। नारी का हमेशा ही सम्मान करना चाहिए।
2013 में मध्य प्रदेश उद्योग निगम में अधिकारी पद छोड़ कर बौद्ध भिक्खुनी बनीं संघ मित्रा ने अमर उजाला से बातचीत करते हुए कहा कि महिलाओं को घर के अंदर दबाकर रखने के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि बौद्ध धर्म का मकसद शांति का संदेश देना है। जहां नारी का पतन होने लगा वहां सुख शांति नहीं हो सकती। सांसद या कोई मंत्री खुद को देशभक्त कहे तो गलत है। उन्हें पांच वर्षों में वेतन 1.68 करोड़ मिलता है। सभी सुविधाएं मिल रहीं है। बेरोजगार युवा से पूछो कि उसे क्या मिलता है?