फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीवी वार्डन पर लगे आरोपों की जांच करने पहुंची टीम

Thu, 24 Nov 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
केजीवी वार्डन पर लगे आरोपों की जांच करने पहुंची टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वार्डन पर छात्रा से मारपीट के लगे आरोपों की जांच के लिए टीम एका कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पहुंची। टीम ने मामले की जांच करके रिपोर्ट बीएसए को सौंप दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को छात्रा अर्चना ने वार्डन पर मारपीट का आरोप लगाया था। वह स्कूल छोड़कर भाग गई और क्षेत्रीय लोगों को रो-रो कर अपनी पीड़ा सुनाने लगी। बुधवार को कस्तूरबा गांधी विद्यालय में जांच के लिए वित्तलेखाधिकारी दलजीत सिंह, नारखी एबीएसए सुबोध पाठक, जिला समन्वयक केवी सिंह निरीक्षण के लिए गए। बालिका के मामा से पूछताछ की गई। तब मामा ने शिकायत को सही ठहराया। जांच टीम ने होमगार्ड ऊषादेवी की लापरवाही पाई। लेकिन जांच टीम के बाद मामा कृष्णपाल उर्फ रोबी ने आरोप लगाया कि वार्डन छात्रा से मारपीट करती थी। इसलिए छात्रा दहशत में रहती थी। पहले भी छात्रा को निकाला गया था, लेकिन हमने वार्डन से निवेदन करके मामला शांत कराया था। बीएसए सच्चिदानंद यादव का कहना है कि जांच रिपोर्ट देखने के बाद दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें