फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नोएडा में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से, शामिल होंगे 50 सुहाग नगरी के 50 उद्यमी

Wed, 15 Mar 2023 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से, शामिल होंगे 50 सुहाग नगरी के 50 उद्यमी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। एक्सपो मार्ट सेंटर नोएडा में बुधवार से आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में फिरोजाबाद के कांच और चूड़ी आयटम भी प्रदर्शित किए जाएंगे। उद्योग विभाग के अनुसार मेला में प्रतिभाग के लिए 50 उद्यमियों व निर्यातक फर्मों ने अपना पंजीकरण व स्टॉल बुक कराए हैं। व्यापार मेला में 100 से अधिक देेशों के प्रतिनिधि भी प्रतिभाग करेंगे।
ईपीसीएच (इंडियन प्रमोशन कॉउसिंल ऑफ हैंडीक्राफ्ट) द्वारा प्रायोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला का शुभारंभ नोएडा एक्सपो मार्ट परिसर में बुधवार को होगा। मेला में फिरोजाबाद के कांच व चूड़ी उद्योग व निर्यातक भी भी प्रतिभाग करेंगे। मेला में फिरोजाबाद के 50 स्टॉल बुक कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योग विभाग के अनुसार मेला में 100 से अधिक देेशों के व्यापार प्रतिनिधि भी भाग लेंगे। जिनमें में प्रमुख रूप से अमेरिका, कनाडा, स्पेन, जर्मनी, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस के अलावा इजरायल, ताइवान और मलेशिया आदि शामिल हैं। द एक्सपोर्ट एसोसिएशन के राजेंद्र गुप्ता का कहना है कि कांच उद्योग को करोड़ों के आर्डर मिलने की उम्मीद हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें