अंतर मंडलीय स्केटिंग प्रतियोगिता में ओम स्केटर्स विजयी
- फोटो : Amar Ujala
अंतर मंडलीय विद्यालय स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन यहां के पाली इंटर कालेज में किया गया। प्रथम स्थान ओम स्केटर्स एकेडमी व द्वितीय स्थान ज्ञान दीप स्कूल ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर राज पचौरी ने किया। स्केटिंग प्रतियोगिता में ओम स्केटर्स एकेडमी के रिशिल, प्रींश, यश, अंकित, शौर्य ने उच्चकोटि का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। ज्ञान दीप के उन्नति श्रीवास्तव व ओम गुप्ता व केंद्रीय विद्यालय के अमित व लालू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि काबू, देवांश, राम सिंघल, आदित्य कश्यप, अमित पाठक, आदित्य यादव, मोक्ष जैन, हर्ष कुलश्रेष्ठ ने द्वितीय तथा कृष्णा, तमस, अंश, अमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन पाली इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. विनोद यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने तथा शैलेन्द्र जैन ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये। राष्ट्रीय खिलाड़ी व कोच ओम कुमार रावत प्रतियोगिता के आयोजक थे।