फिरोजाबाद। शहरी पथ विक्रेताओं को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स स्वनिधि योजना का लाभ दिलाने को नगर निगम के अधिकारी एक से छह फरवरी तक बैंक शाखा प्रबंधकों का सहयोग करेंगे। नगर आयुक्त ने पथ विक्रेताओं के स्वनिधि संबंधी आवेदनों के निस्तारण को शाखावार 29 अफसरों के साथ एक-एक कर्मचारी को तैनात किया है।
प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स स्वनिधि योजनांतर्गत सोमवार से छह मार्च तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान नगर निगम क्षेत्र संचालित बैंक शाखाओं में भेजे गए पीएम स्वनिधि आवेदनों का निस्तारण किया जाएगा।
निगम द्वारा योजना की पात्रता श्रेणी वाले 10900 चिह्नित पथ विक्रेताओं के आवेदन 29 बैंक शाखाओं को अग्रसारित किए गए थे। इन आवेदनों के निस्तारण को नगर आयुक्त द्वारा सभी शाखाओं में एक राजपत्रित आधिकारी एवं एक कर्मचारी को तैनात किया है।
पात्रता श्रेणी वाले स्वनिधि आवेदनों का बैंकवार विवरण-
स्टेट बैंक मुख्य शाखा 4050, रामनगर शाखा 490, एसबीआई टाउन 1500, बैंक ऑफ इंडिया सुहागनगर 340, बैंक ऑफ इंडिया मुख्य शाखा 60, ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त 290 सहित कुल 10900 आवेदन।
--------------------------
पीएम स्वनिधि योजनांतर्गत बैंक को अग्रसारित आवेदनों के निस्तारण को नामित अधिकारी निर्धारित सूची के अनुसार लाभार्थियों से फोन अथवा व्यक्तिगत संपर्क स्थापित कर प्रकरणों को निस्तारित कराएं। लापरवाही पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विजय कुमार नगर आयुक्त