फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: डाक कर्मचारियों को हिदायत, लालच में नहीं फंसें

Sun, 19 Jan 2025 12:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मुख्य डाकघर में डाक सहायक के रिश्वत लेते गिरफ्तार होने के बाद डाक विभाग के अधिकारियों ने भी काफी सावधानी बरतनी शुरू कर दी है। सहायक डाक अधीक्षक एवं पोस्टमास्टर भी काउंटरों पर जाकर कर्मचारियों को हिदायत दी गई। इधर फिरोजाबाद-मैनपुरी संभाग के डाक अधीक्षक आरएस शर्मा ने स्टाफ को हिदायत दी है कि वह ऐसी हरकतों से बचें। डाक वितरण में सुधार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्य डाकघर में डाक सहायक वीके सिंह जादौन को दस हजार की रिश्वत लेते हुए सीबीआई गाजियाबाद की टीम ने गिरफ्तार कर लिया था। इस घटना के बाद से ही डाक विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। शनिवार को भी सहायक डाक अधीक्षक अजय दुबे एवं पोस्ट मास्टर विवेक प्रताप सिंह ने स्टाफ को हिदायत दी कि वह विभाग में आने वाले खाता धारकों से अच्छा व्यवहार करें। किसी प्रकार की कोई दिक्कत होने पर हमें बताएं ताकि उस समस्या का समाधान किया जा सके। इतना ही नहीं खुद ही अफसरों ने काउंटरों पर जाकर जांच पड़ताल की।
शनिवार की शाम फिरोजाबाद मैनपुरी संभाग के डाक अधीक्षक आरएस शर्मा मुख्य डाकघर में पहुंचे। उन्होंने इस दौरान स्टाफ के साथ बैठक की। साफ कहा कि कोई लालच में नहीं फंसे। विभाग की जो छवि धूमिल हुई तो उसे बचाकर रखना है। उन्होंने डाक वितरण में आ रही कुछ दिक्कतों को सुधार करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि डाक विभाग बेहतर सेवा देने की तैयारी कर रहा है। ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने पाए। उन्होंने कहा कि विभाग गोपनीय ढंग से भी स्टाफ की जांच कराने का काम करेगा। यदि कोई कर्मचारी लापरवाह मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें