यार्ड में ट्रांसफार्मर को ठंडा करने के लिए लगाया गया कूलर। स्रोत: विद्युत विभाग
- फोटो : यार्ड में ट्रांसफार्मर को ठंडा करने के लिए लगाया गया कूलर। स्रोत: विद्युत विभाग
फिरोजाबाद। जिले में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने के साथ ही विद्युत लोड भी लगातार बढ़ रहा है। बढ़ते तापमान के कारण ट्रांसफार्मर और अन्य विद्युत उपकरणों को ओवरहीटिंग और अतिरिक्त दबाव से बचाने के लिए बिजलीघरों में विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसके तहत गांधी पार्क, औद्योगिक क्षेत्र फीडर और सुहागनगर फीडर के यार्ड में ट्रांसफार्मर एवं मशीनों को ठंडा रखने के लिए कूलर लगाए गए हैं, जिससे उपकरणों का तापमान नियंत्रित रहे और ट्रिपिंग व फॉल्ट की समस्या न हो। एसडीओ उदयवीर सिंह ने बताया कि बढ़ते तापमान को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इससे ट्रांसफार्मरों की कार्यक्षमता बनी रहती है और ओवरलोडिंग या हीटिंग के कारण होने वाले ब्रेकडाउन की संभावना कम हो जाती है, जिससे उपभोक्ताओं को भी लगातार और बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। संवाद